Site icon A5THEORY

Ladli Bahna Yojana – 12000 हजार रुपए मिलेंगे मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में|

Ladli Bahna Yojana feature img

Ladli Bahna Yojana feature img

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट(Ladli Bahna Yojana) में मैं आपको एक बहुत ही अच्छी योजना के बारे में जानकारी देने वाला हूँ| इस योजना का नाम है “लाड़ली बहना योजना”

यह योजना मध्यप्रदेश राज्य की योजना(Ladli Bahna Yojana) है जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी द्वारा घोषित किया गया है |

और आज कल इस योजना(Ladli Bahna Yojana) के चर्चे मध्यप्रदेश के गली गली में हो रही है |

इस योजना(Ladli Bahna Yojana) के तहत जो भी बहने इसके नियम अनुसार पात्र होंगी उन्हें हर महीने 1000 रुपया मिलेंगे|

इसका मतलब यह है कि 1 साल में उनके बैंक अकाउंट में उन्हें 12000 रुपया मिलेंगे और वो भी DBT (Direct benefit transfer) के जरिये|

पर यह राशि सभी बहनो को नहीं मिलनी है, जो भी बहिन इस योजना(Ladli Bahna Yojana) के लिए पात्र होगी|

नियमानुसार उसी बहिन को इस योजना के तहत रही प्रदान की जाएगी |

चलिए आगे हम इस ब्लॉग में इस योजना(Ladli Bahna Yojana) से सम्बंधित कुछ और रोचक जानकारी देते है |

हलाड़ली बहना योजना क्या है?/Ladli Bahna Yojana kya hai?

Ladli Bahan Yojana 2023 – लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई।

इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023…

…को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और इस योजना को सरकार द्वारा 25 मार्च 2023 लागू कर दिया जाएगा।

इस योजना(Ladli Bahna Yojana) के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बेटियों को 1000 प्रति माह दिया जाएगा।

हमारे देश में कई लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बहन को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते है।

प्रदेश में रहने वाले कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते है।

Ladli Bahna Yojana content img

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना(Ladli Bahna Yojana) की शुरुआत की है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया,…

…पात्रता दस्तावेज़ आदि की संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़े।

CM Ladli Bahna Yojana:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किसी परिवार में यदि दो बहुएं हैं तो उन्हें भी हर महीना 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे।

सास यदि बुजुर्ग हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन में ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 जोड़कर दिए जाएंगे।

गांव-गांव में 25 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे।

Ladli Bahna Yojana Date

फॉर्म भरने के लिए लाडली बहना योजना की डेट जारी कर दी गई है।

लाडली बहन योजना के फॉर्म 25 मार्च से भरना शुरू होंगेऔर 10 जून 2023 से इस योजना के पैसे महिलाओं के बैंक एकाउंट में आना शुरू हो जायेंगे।

लाडली बहना योजना की आधिकारिक घोषणा – 5 मार्च 2023
लाडली बहना योजना आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ – 25 मार्च 2023
लाडली बहना योजना आवेदन की आखिरी तारीख- 30 अप्रैल 2023
लाडली बहना योजना अंतिम सूची का प्रकाशन- 1 मई 2023
लाडली बहना योजना अंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तारीख- 15 मई 2023
लाडली बहना योजना आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख- 30 मई 2023
लाडली बहना योजना का पैसा कब आएगा- 10 जून 2023

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है की प्रदेश में रहने वाले नागरिको की…

…नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है।

बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री…

…लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रति स्नेह बढ़ेगा।

प्रदेश के सरकार द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि हमारी जो भी गरीब बहने, निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं।

किसी भी जाति की बहने हों, सामान्य वर्ग, पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति एवं जनजाती की हो।

बहनों से कैसा भेदभाव है। अब प्रदेश में रहने वाली सभी बहनों को एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा।

5 साल में 60 हजार रुपए दिया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

इस योजना पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च किया जाएगा।

एमपी लाडली बहना योजना के लाभ:

Ladli Behana Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें अपनी जीवन शैली जीने में आसानी होगी।

Ladli Bahan Yojana योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।

जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना के तहत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना में शामिल किया जायेगा।

महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन पाएगी।

लाड़ली बहना योजना की पात्रता:

Ladli Bahan Yojana Mp Eligibility In Hindi

निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा।

महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

महिलाएं चाहे जिस भी जाति, धर्म, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।

जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह से तालुक रखती हैं तो उन्हें भी मध्यप्रदेश बहना योजना में शामिल किया जायेगा।

यदि कोई भी महिला पहले से किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के…

…अंतर्गत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जायेगा।

Ladli Bahan Yojana Age Limit:

लाडली बहना योजना में आयु सीमा – महिला की आयु दिनांक 1 जनवरी 2023 को न्यूनतम 23 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा?

महिला का विवाहित होना अनिवार्य है।

जिन महिलाओं के परिवार आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया जायेगा।

महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।

महिला के परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि…

…किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।

पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।

शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जिस संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

जिस परिवार के पास ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

ऐसी महिलाएं जो केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीना का लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

लाडली बहना योजना दस्तावेज:

Ladli Bahan Yojana Documents:

बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
समग्र पोर्टल में आधार E-KYC अपडेट होना चाहिए।
फॉर्म में कंप्यूटर कैमरे से फोटो खिचेगी इसलिए आवेदिका का उपस्थित होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
बैंक खाते की जानकारी
समग्र
वोटर कार्ड / पैन कार्ड / राशन कार्ड
आयु सम्बंधित प्रमाण
बैंक खाते की जानकारी
पहचान का प्रमाण

(Ladli Bahna Yojana)लाड़ली बहना योजना लाभार्थी सूची 2023:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया की लाडली बहना योजना(Ladli Bahna Yojana) ऑनलाइन आवेदन के पश्चात,…

…पात्र महिलाओं की सूची तैयार करने के लिए नोडल ऑफिसर की तैनाती की जायेगी और सभी लाभार्थियों की सूची जिला स्तरीय बनाई जायेगी।

लाडली बहना योजना(Ladli Bahna Yojana) लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी|

जिससे आवेदनकर्ता अपना नाम चेक कर पाएंगे।

इस योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन के पहले उनके खाते में लाभ पहुंचा दिया जायेगा।

Ladli Behna Yojana E-kyc:

Ladli Bahna Yojana Ekyc Online करने के लिए आपको समग्र पोर्टल पर जाना होगा।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके “आप समग्र पोर्टल पर लाडली बहना योजना E-Kyc करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जान सकते है।

इस ब्लॉग(Ladli Bahna Yojana) को लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें इस पते support@a5theory.comपर ईमेल लिख सकते है|

आशा करता हूँ, कि आपने इस पोस्ट ‘Ladli Bahna Yojana’ को खूब एन्जॉय किया होगा|

आप स्वतंत्रता पूर्वक अपना बहुमूल्य फीडबैक और कमेंट यहाँ पर दे सकते है|Ladli Bahna Yojana|

आपका समय शुभ हो|

Exit mobile version