Introduction
हेलो दोस्तों, आज के ब्लॉग पोस्ट(History of CSS in Hindi) में हम आपको एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट और इंटरेस्टिंग टॉपिक CSS के बारे में कुछ बताने जा रहे है |
आप में से जो भी टेक्निकल बैकग्राउंड से है और सॉफ्टवेयर डेवलपिंग से जुड़े हुए है अथवा जुड़ना चाहते है, उनके के लिए यह ब्लॉग और भी useful होने वाला है |

CSS का फुल फॉर्म होता है “Cascading Style Sheets ” HTML और जावा स्क्रिप्ट के साथ साथ CSS भी एक ऐसी कोर टेक्नोलॉजी है जिसके बिना आज आप वेब डेवलपमेंट को पूरा नहीं कर सकते है |History of CSS in Hindi|
क्योकि CSS जो है वो आपकी वेबसाइट के विसुअल अपीयरेंस के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होती है जिसमे कुछ मुख्य elements होते है layout, colors, fonts, and responsiveness and etc.
लेकिन CSS हमेशा से इतनी पावरफुल नहीं थी जितनी आज के समय में है | इसलिए CSS की जो जर्नी है एक सिंपल स्टाइलिंग लैंग्वेज से लेकर…
… एक मॉडर्न डिज़ाइन सिस्टम बनने तक की बहुत ही fascinating है और हर एक वेब डेवलपर के लिए इसे समझना जरुरी भी है |
What is CSS? / CSS क्या है ?
CSS का फुल फॉर्म होता है “Cascading Style Sheets” और इसका इस्तेमाल हम वेब पेजेज को स्टाइलिश दिखाने और और कंटेंट को प्रॉपर लेआउट में रखने के लिए करते है |
जैसे कि :- color, fonts, spacing, और position को चेंज करना | CSS हमें यह करने की पूरी आज़ादी देती है कि हम अपने HTML कंटेंट को design कोड से पूरी तरह अलग रख सके |
इससे हम वेबसाइट को बहुत आसानी के साथ मैनेज कर सकते है और उसे अत्यधिक सुन्दर बना सकते है |
The Birth of CSS (1990s)/History of CSS in Hindi:-
वेब के शुरूआती दिनों में स्टाइलिंग जो है वो बहुत ही लिमिटेड थी | HTML को शुरू में स्ट्रक्चर बिल्ड करने के लिए उपयोग किया जाता था पर फिर डेवेलपर्स ने इसे डिज़ाइन के लिए भी उपयोग करना चालू कर दिया |
पर इस सबने इस कोड को बहुत ही messy कर दिया जिसे maintain करने में बड़ी ही दिक्कत होती थी |
CSS को सबसे पहले “Håkon Wium लिए(Norwegian web pioneer)” के द्वारा सं 1994 में प्रोपोसड किया गया था |
ये उन्ही का आईडिया था कि एक अलग ही स्टाइलिंग लैंग्वेज हो जो पूरे वेब पेज के अपीयरेंस को आसानी से control कर सके |
CSS Level 1 (CSS1) – 1996
CSS1 जो है वो CSS का पहला official वर्शन declare किया गया| इसे W3C(World Wide Web Consortium) द्वारा 1996 में रिलीज़ किया गया था |
इसके अंतर्गत कुछ basic स्टाइलिंग फीचर्स को इंट्रोडस किया गया जैसे कि :
Font properties
Text colors
Background colors
Basic layout control
हलाकि यह बहुत ही लिमिटेड था, पर इसने मॉडर्न वेब डिज़ाइन के लिए फाउंडेशन रख दिया था |
CSS Level 2 (CSS2) – 1998
CSS2 वर्शन में CSS की capability को कुछ हद तक expand किया गया और इसे 1998 में रिलीज़ किया गया था |
इसके अंतर्गत include किये गए कुछ फीचर्स इस प्रकार थे :
Positioning (absolute, relative, fixed)
Z-index for layering elements
Media types (screen, print)
More advanced selectors
CSS2 की मदद से कुछ ज्यादा complex और structured layouts बनाना आसान हो गया था |
CSS2.1 – Refinement Phase
CSS2 version के बढ़ते उपयोग के साथ एक समस्या सामने आ रही थी और वह अलग-अलग browsers पर बड़े ही inconsistent रिजल्ट दे रहा था।
इसलिए इसकी इसी कमी को दूर करने के लिए CSS2.1 वर्शन को इंट्रोडस किया गया जो कि इसका ही रिफाइंड वर्शन था |
इस नए रिफाइंड वर्शन में पुराने bugs को फिक्स किया गया, browsers compatibility को और इम्प्रूव किया गया |
इस तरह से यह रिफाइंड वर्शन कई सालों के लिए एक standard की तरह स्थापित हो गया |
यह फेज बड़ा ही इम्पोर्टेन्ट था, क्योकि इसने CSS को stabilized किया और अलग अलग browers के लिए अत्यधिक reliable बनाया |
The Rise of CSS3 (2000s – 2010s)
वेब डिज़ाइन की दुनिया में CSS3 एक बहुत ही बड़ा transformation था |
इसलिए इसे एक single version में रिलीज़ करने की जगह कई modules में डिवाइड किया गया |
और सभी module को अलग अलग develop किया गया |
CSS3 के Key फीचर्स निम्नलिखित:
Flexbox for layout design
Grid system for complex layouts
Animations and transitions
Media queries for responsive design
Rounded corners, shadows, and gradients
CSS3 developers को मुख्य रूप से यह facility प्रोवाइड करता था कि वे javascript और images पर ज्यादा reliable न होकर भी visually rich और responsive websites क्रिएट कर सकते थे |
Modern CSS (2015 – Present)
आज के समय CSS जो है वो लगातार नए फीचर्स के साथ evolve होती जा रही है, और जो भी improvements है वो सतत जोड़े जा रहे है | आज की जो मॉडर्न CSS है उसका main फोकस performance, flexibility, और responsiveness पर है |
कुछ महत्वपूर्ण आधुनिक विकासों में निम्नलिखित शामिल हैं:
CSS Grid and advanced Flexbox usage
Custom properties (CSS variables)
Improved responsive design techniques
Dark mode support
Container queries (latest innovation)
इन फीचर्स की मदद से डेवेलपर्स जो है वो बहुत ही ज्यादा interactive और adaptive user interface बना पाते है |
Why is CSS Is Important today?/ आज के समय में CSS इतनी महत्वपूर्ण क्यों है ?
देखिये आज के modern web development के युग में CSS जो है वो एक बहुत ही crucial role अदा करता है |
यह यूजर के experience को बढ़ाता है , वेबसाइट की परफॉरमेंस को इम्प्रूव करता है|
और इस बात को पूरी तरह से ख्याल रखता है कि website हर एक device पर अच्छी दिखाई दे |
बिना CSS के websites बिल्कुल ही plain और unstructured दिखेगी, जैसे बिना कलर और छाप के घर |
और आप में से जो लोग भी frontend डेवलपमेंट अथवा वेब डिज़ाइन में इंटरेस्टेड है और अपना carrier बनाना चाहते है उनके लिए यह skill बहुत ही इम्पोर्टेन्ट है |
Conclusion
तो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट(History of CSS in Hindi) में हमने CSS की इस अमेजिंग जर्नी को देखा जो 1990s में एक सिंपल स्टाइलिंग लैंग्वेज के रूप में चालू होती है और आज के समय में एक मजबूत मॉडर्न डिज़ाइन सिस्टम के रूप में हमारे समक्ष है | CSS की जर्नी एक तरह से इसी बात का reflection है कि आज हमारा web अथवा वेब डेवलपमेंट कितना evolve हो गया है |
CSS1 से CSS3 और उसके बाद भी इसकी प्रत्येक स्टेज में कुछ नयी capability को इसमें जोड़ा गया है जिसके चलते इसने हमारे वेब डेवलपमेंट के काम को और भी efficient और क्रिएटिव बना दिया है |History of CSS in Hindi|
जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ेगी वैसे वैसे CSS और भी इवॉल्वे होती जाएगी | CSS के और भी advanced tools के साथ आप और ऐसी websites को बना पाएंगे जो और भी मॉडर्न, responsive और देखने में attractive होगी |
इस ब्लॉग(History of CSS in Hindi) को लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें इस पते support@a5theory.comपर ईमेल लिख सकते है|
आशा करता हूँ, कि आपने इस पोस्ट को खूब एन्जॉय किया होगा|
आप स्वतंत्रता पूर्वक अपना बहुमूल्य फीडबैक और कमेंट यहाँ पर दे सकते है|
आपका समय शुभ हो|
