Introduction
हेलो दोस्तों, आज के इस ब्लॉग पोस्ट(Python Functions Explained In Hindi) में हम आपको Python functions के बारे में जानकारी देने वाले है |
दरअसल functions जो है वो एक तरह का कोड होते है अथवा कुछ coding statements का एक ब्लॉक होते है जो कि एक अथवा एक से ज्यादा tasks को प्रोग्राम में perform करता है |
Functions का कोड पहले से ही लिखा होता है और इसे हम बार बार प्रोग्राम के अंदर उपयोग कर सकते है |
प्रोग्राम के अंदर ऐसे बहुत सारे common कोड्स अथवा activity होती है जिन्हे कई बार उपयोग करना पड़ता है |

इसलिए एक ही काम के लिए अगर हम बार बार कोड लिखते है तो फिर इससे हमारा समय भी ख़राब होता है और प्रोग्राम की साइज भी बड़ी होती है, जिससे उसे समझना भी थोड़ा complex हो जाता है |
इसलिए हम फंक्शन्स को क्रिएट करते है और प्रोग्राम में जहाँ पर भी जरुरत पड़ती है उन्हें उपयोग करते है | इससे हमारा प्रोग्राम छोटा, organized, और साफ़-सुथरा रहता है |
इसलिए जब हम बड़े और complex programming कोड्स लिखते है तो फिर उनके अंदर functions का उपयोग करना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है |
इससे प्रोग्राम को समझने में भी आसानी हो जाती है और program की efficiency भी बढ़ती है |
चाहे वो कोई छोटी Python script कोड हो या फिर कोई बड़ा advanced सॉफ्टवेयर applications , functions का उपयोग हर जगह पर होता है |
लगभग सभी Python real-world applications अथवा softwares में फंक्शन्स का उपयोग होता ही है, इसलिए beginners के लिए इसे अच्छे से सीखना बहुत जरुरी होता है |
इसलिए इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में बिल्कुल सरल तरीको और examples के साथ Python functions के बारे में बताने वाले है |
यहाँ पर हम functions से related topics जैसे कि function का syntax, parameters, return वैल्यू इत्यादि को विस्तार से example के माध्यम से समझायेंगे |
Python के अंदर functions क्या होते है ?/ Python Functions Explained In Hindi
किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए कुछ codes अथवा statements ब्लॉक को design किया जाता है जिसे हम function कहते है |
एक ही काम को अगर programs में बार बार करना पड़े तो उसके लिए हम उस काम के code को एक जगह पर रख कर function बना लेते है |
और फिर जहाँ पर भी उस काम को करने की जरुरत पड़ती है तो फिर हम इस function को कितनी बार भी उपयोग कर सकते है , फिर हमें code लिखने की कोई जरुरत नहीं रहेगी |
Why Functions Are Important / Functions इतने महत्वपूर्ण क्यों होते हैं ?
- Reduce repetition in code/कोड repetition को कम करते है
- Improve readability/readability को बढ़ाते है
- Make programs easier to maintain/programs को maintain करना आसान होता है
- Help organize large programs/बड़े programs को organize करने में मददगार
- Save development time/डेवलपमेंट के समय की बचत
Efficient और professional कोड को लिखने के लिए functions जो है वो एक बहुत ही जरुरी हिस्सा है
Python के अंदर function को कैसे create करते है
Basic Syntax
def keyword का उपयोग करके python में function को create किया जाता है |
def function_name():
# code blockSimple Function Example
def greet():
print("Welcome to Python")This function is named greet.
Calling a Function
खाली function को create करना ही काफी नहीं है आपको उसे call भी करना पड़ेगा जहाँ पर भी उपयोग करना चाहते है |
Example:
greet()Output
Welcome to Pythonजब भी कोई function call होता है तब उसके अंदर लिखा code run होता है|
Functions parameters के साथ
What Are Parameters? / Parameters क्या है?
parameters की मदद से कोई भी function, value को इनपुट के तौर पर accept करता है |
Example
def greet(name):
print("Hello", name)Calling the function:
greet("Alex")Output
Hello AlexHere, name is a parameter that receives the value "Alex".
Why Parameters Are Useful /parameters उपयोगी क्यों हैं ?
Parameters जो है वो एक function को flexible और reusable बनाते है | क्योकि हम एक ही function को अलग अलग values के साथ उपयोग कर सकते है |
Multiple Parameters के साथ functions
Example:
def add(a, b):
print(a + b)Calling the function:
add(5, 3)Output
8यह function दो input को लेकर उन्हें add करता है |
Functions के अंदर return values
What Is a Return Statement? / Return statement क्या होता है ?
return एक keyword है जो कि function execute होने के बाद एक value अथवा result वापिस back करता है |
Example:
def multiply(a, b):
return a * bCalling the function:
result = multiply(4, 5)
print(result)Output
20return value important होती है क्योकि वो functions को reusable result produce करने के लिए allow करती है |
Difference Between print() and return
| Feature | print() | return |
|---|---|---|
| Purpose | Displays output | Sends value back |
| Reusability | Limited | Highly reusable |
| Common Use | Debugging and display | Functional programming |
बेहतर programs लिखने के लिए यह अंतर समझना जरुरी है |
Python के अंदर functions के प्रकार
1. Built-in Functions
ऐसे functions जो पहले से ही बने होते है pre-defined functions कहलाते है, Python ऐसे बहुत सारे functions प्रोवाइड करती है |
Examples:
print()
len()
type()
input()2. User-Defined Functions
जो functions programmers द्वारा create किये जाते है उन्हें हम user-defined function कहते है |
Example:
def welcome():
print("Hello User")Functions को उपयोग करने के फायदे
Code Reusability/कोड का दुबारा उपयोग
एक बार code लिखिए और बार बार उपयोग करिये|
Better Organization/बेहतर आर्गेनाइजेशन
functions बड़े programs को छोटे छोटे sections में बाँट देता है |
Easy Debugging/Debugging करना आसान है
Errors को ढूंढ़ना और fix करना आसान है |
Improved Readability/Readability को बढ़ाता है
Programs को समझने के लिए functions बहुत सहायक होते है |
Functions के अंदर variables का scope
Local Variables
Function के अंदर create होने वाले variable, local variable होते है |
Example:
def test():
message = "Python"
print(message)variable message केवल function के अंदर exists करता है |
Beginners द्वारा की जाने वाली कुछ आम गलतियां
1. Forgetting to Call the Function
केवल function को क्रिएट करने से कुछ काम नहीं होगा जब तक हम उसे call नहीं करेंगे |
2. Wrong Indentation
Python indentation पर बहुत जायदा निर्भर है इसलिए कोई भी गलत indentation error का कारण बनता है |
3. Missing Parameters
किसी भी function को अगर हम बिना arguments के call करते है जो कि जरूरी है तो फिर यह error display करता है |
Example:
def greet(name):
print(name)
greet()यह code एरर देता है क्योकि इसमें parameter गायब है|
Functions के कुछ real-life उपयोग
functions तक़रीबन सभी software applications में उपयोग होते है:
- Login systems
- Payment processing
- Data analysis
- Web applications
- Automation scripts
- Games and mobile apps
बड़े applications में तो एक साथ हज़ारो functions एक साथ उपयोग हो रहे होते है |
Functions को लिखने की best practice
Use Meaningful Names / meaningful नाम उपयोग करिये
ऐसे नाम रखिये जो आपके function के उद्देश्य को दर्शाता हो |
Good Example:
calculate_total()Keep Functions Small/Function को छोटा रखिये
function को केवल एक specific काम के लिए ही होना चाहिए|
Avoid Repetition/Repetition को रोकता है
अगर code बार बार रिपीट हो रहा है तो बेहतर है कि उसे function में बदल दीजिये|
Mini Real-World Example
def calculate_area(length, width):
return length * width
area = calculate_area(10, 5)
print("Area:", area)Output
Area: 50यह दर्शाता है कि किस तरह functions जो है वो calculations को सरल बनाता है और code organization को और बेहतर करता है |
Functions सीखने के बाद क्या सीखना चाहिए
Functions को अच्छी तरह से सीखने के बाद आप निम्नलिखित topics पर move कर सकते है:
- Lists and dictionaries
- File handling
- Modules and packages
- Exception handling
- Object-oriented programming
और ज्यादा advanced python applications को बनाने में यह concepts बेहद मददगार और जरुरी होते है |
Conclusion
तो दोस्तों, आज के इस ब्लॉग(Python Functions Explained In Hindi) में हमने Python Functions के बारे में example के साथ समझा और सीखा | Functions केवल Python language में ही नहीं बल्कि हर software लैंग्वेज में बहुत मजबूत और जरुरी भूमिका निभाते है और जरुरी और specific tasks को प्रोग्राम के अंदर पूरा करते है | Functions के उपयोग से हमारे प्रोग्राम का साइज छोटा होता है , प्रोग्राम को organize करता है, repetition को रोकता है , readability को बेहतर करता है | कुल मिलाकर functions, programs में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है |
functions programming का एक बहुत ही रोमांचकारी और उपयोगी हिस्सा होते है | जब beginners functions को अच्छी तरीके से उपयोग करना सीखा लेते है तब उन्हें प्रोग्रामिंग करने में और भी मजा आता है और वे functions के जादू को programming में practically देखते है | professional-level के कोड लिखने में functions की अहम् भूमिका होती है और इससे beginners का confidence भी बढ़ता है |
अगर आप रोज़ प्रोग्राम के अंदर functions की practice करते है तो फिर आप बहुत ही जल्दी functions पर अपनी command बना लेते है | इसलिए हमेशा शुरुआत में ऐसे project पर काम करिये जिसमे re-usable कोड का स्कोप ज्यादा हो और आप functions को अच्छे से practice कर पाए|
इस ब्लॉग को लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें इस पते support@a5theory.comपर ईमेल लिख सकते है|
आशा करता हूँ, कि आपने इस पोस्ट(Python Functions Explained In Hindi) को खूब एन्जॉय किया होगा|
आप स्वतंत्रता पूर्वक अपना बहुमूल्य फीडबैक और कमेंट यहाँ पर दे सकते है|
आपका समय शुभ हो|
