Introduction
हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट(First Python Program Explained In Hindi) में मै आपको बताने वाला हूँ कि Python में पहला प्रोग्राम कैसे बनाये और वो भी बिल्कुल चरणबद्ध तरीके से |
आमतौर पर जब कोई भी biginnner पहले कुछ tutorials को पढ़ता है और कुछ वीडियो tutorial को देखता है |
फिर शुरूआती study करने और प्रोग्रामिंग fundamentals को थोड़ा बहुत समझने के बाद वह प्रोग्राम बनाने की कोशिश करता है |
पर इस सब के बाद भी नए प्रोग्रामर अपने पहले प्रोग्राम के लिए थोड़ी Confuse भी होते है और exited भी |

कंफ्यूज इस बात को लेकर होते है की प्रोग्राम के लिए पूरा eco-system कैसे setup करें |
जैसे कि प्रोग्राम कहाँ पर लिखे और फिर उसे run कैसे करें | कौन कौन से सॉफ्टवेयर install करने की जरुरत है |
यही सब confusion उनके दिमाग में चल रहा होता है , और साथ ही साथ वो उत्साहित भी होते है अपने पहले प्रोग्राम को लिखने और run करने के लिए |
वैसे Python beginners के लिए बहुत ही सरल language है क्योकि इसका syntax structure बहुत ही simple होता है , और कोई भी नया programmer उसे बहुत ही आसानी से समझ सकता है |
और इन्ही सब कारणों से आजकल बहुत सारे beginners बाक़ी languages के वजाये Python को ज्यादा महत्त्व देते है |
अगर आप पूरी तरह से एक नए प्रोग्रामर है और आपने अभी तक किसी भी लैंग्वेज में कोई coding नहीं करी है |
तो फिर coding अथवा प्रोग्रामिंग स्टार्ट करने के लिए और प्रोग्रामिंग fundamentals को अच्छे से सीखने के लिए पाइथन से अच्छी कोई language नहीं हो सकती है |
Python प्रोग्राम को लिखने और run करने से पहले हम आपको चरणबद्ध तरीके से बताते है कि पाइथन environment को पूरी तरह अपने सिस्टम में कैसे install करना है |
Python beginners के लिए बेस्ट क्यों है?
Python लैंग्वेज एक बहुत ही सिंपल और सरल लैंग्वेज है, इसलिए यह beginners के द्वारा पसंद की जाती है |
पूरे world के अंदर Python का उपयोग बहुत सारे technical organizations के द्वारा अलग अलग domain में किया जाता है|
जैसे कि web development, automation, artificial intelligence, cybersecurity, and data science|
इसकी यही diversity इसको और languages के अपेक्षा ज्यादा चर्चित बनाता है |
Python सीखने के कुछ फायदे
- Easy-to-read syntax
- Beginner-friendly structure
- Large community support
- Used in many technology fields
- Great for both simple and advanced projects
Beginners को complicated और आसानी से समझ में न आने वाले syntax से नहीं जूझना पड़ता है |
इसलिए, उनके पास पर्याप्त समय और एनर्जी होती है programming logics और problem-solving पर focus करने के लिए |
Python में अपना पहला प्रोग्राम कैसे बनाये ? / First Python Program Explained In Hindi
Step 1: Install Python
Python में अपना पहला program लिखने के पहले आपको Python को अपने computer system में install करना है |
Python को install कैसे करें
- Visit the official Python website
- Download the latest stable version
- Run the installer
- Select the option: “Add Python to PATH”
- Complete the installation process
Installation प्रोसेस ख़त्म होते ही आप तैयार हो जाते है Python को अपने कंप्यूटर सिस्टम में उपयोग करने के लिए |
Step 2: Choose a Code Editor
Code Editor की मदद से आप आसानीऔर अच्छी तरह से program को लिख और मैनेज कर सकते है |
Beginners के लिए कुछ चर्चित code editors
- VS Code
- PyCharm
- Sublime Text
- IDLE (comes with Python)
VS Code and IDLE code editor beginners के लिए बहुत ही सरल और उपयोगी हो सकते है शुरुआत करने के लिए |
Step 3: Write Your First Python Program
यह प्रोग्रामिंग का सबसे exiting पार्ट है – अपने सबसे पहले Python code और program को लिखना |
आपका पहला program
print("Hello, World!")यह एक simple लाइन Python को instruction देती है की वह स्क्रीन पर “Hello World” text display करे|
Step 4: Save and Run the Program
After writing the code:
- Save the file with a
.pyextension
Example:firstprogram.py - Run the program using:
- The editor’s run button, or
- Command Prompt / Terminal
Expected Output
Hello, World!आपको बहुत बहुत बधाई! आपने सफलतापूर्वक अपने पहले Python प्रोग्राम को create और execute कर लिया है|
Understanding the Code / Code की समझ
अब हम चरणबद्ध तरीके से देखते है की यह program actually में क्या करता है |
The print() Function
The print() The function का उपयोग screen पर output display करने के लिए होता है |Example:
print("Welcome to Python")Output:
Welcome to Pythonquotation marks के अंदर जो भी लिखा होगा उसे text की तरह treat किया जायेगा |
Step 5: Experiment with Small Changes
Programming को आप सिर्फ experiment और practice करके ही सीख सकते है | इसके अलावा इसको सिखने का कोई भी शॉर्टकट नहीं है |
Try These Examples
print("My name is Alex")print(10 + 5)print("Python is fun!")Code में कुछ कुछ modifications कर करके आप Python behaviour के बारे में कुछ और जायदा सीख सकते हो |
इसलिए जितना हो सके experiment करिये और फिर changes को observe करिये |
Common Mistakes Beginners Make / Beginners के द्वारा की जाने वाली कुछ आम गलतियां
1. Forgetting Quotation Marks
Incorrect:
print(Hello)Correct:
print("Hello")2. Using Wrong File Extension
Python files .py एक्सटेंशन के साथ ही end होती है|
3. Typing Errors
Python लैंग्वेज बहुत ही sensitive होती है फिर चाहे वो syntax, spelling, अथवा case sensitivity हो |
कभी कभी एक छोटी सी गलती भी error को create कर देती है |
Why Practice Is Important / प्रैक्टिस क्यों जरुरी है
आप लोगों ने एक कहावत तो सुनी ही होगी कि “Practice makes perfect.”
इसलिए जितनी ज्यादा programming अथवा coding की प्रैक्टिस आप करेंगे, उतना ही जल्दी अपने आप में निखार पाएंगे| और जल्दी ही एक अच्छे प्रोग्रामर बन जायेंगे |
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को सीखना एक बोली जाने वाली भाषा को सीखने की तरह ही है |
Simple Practice Ideas / प्रैक्टिस के लिए कुछ सलाह
- Create a greeting program
- Build a basic calculator
- Display your favourite quote
- Print different numbers and text combinations
अगर आप daily प्रैक्टिस करते है तो फिर इससे आपका self-confidence भी बढ़ेगा और problem-solving skills भी |
First Program के बाद आपको क्या सीखना चाहिए
Programming के basics को अच्छी तरह से समझने के बाद आप निम्नलिखित topics की तरफ move कर सकते है |
- Variables and data types
- User input
- Conditional statements
- Loops
- Functions
- Lists and dictionaries
किसी भी advanced applications को build करने के लिए यह सारे concepts बहुत ही मददगार होते है |
Tips for Beginners / Beginners के लिए कुछ नुस्खे
Stay Consistent / निरंतरता रखिये
अगर आप वाक़ई में एक अच्छे प्रोग्रामर बनना चाहते है तो फिर आपको अपनी coding में consistency रखनी पड़ेगी और रोज़ उसका अभ्यास करना पड़ेगा |
ज्यादा देर तक coding practice करने से अच्छा है आप रोज़ 15 से 30 min तक coding की प्रैक्टिस करें |
Do Not Fear Errors / Errors से मत डरिये
Errors प्रोग्रामिंग के अंदर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है | हर एक error आपको programming के बारे के कुछ न कुछ सिखाती है |
Build Small Projects / छोटे-छोटे projects पर काम करिये
छोटे छोटे Projects पर काम करिये, ऐसे प्रोजेक्ट्स आपके प्रोग्रामिंग logics को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे |
और एक बार आप इन पर कमांड कर लेते है तो फिर आपको coding करने में बहुत मजा आने लगेगा |
Conclusion
तो दोस्तों इस blog post(First Python Program Explained In Hindi) में हमने सीखा कि Python language में पहला प्रोग्राम कैसे बनाते है | किसी भी लैंग्वेज को सीखने के बाद सफलतापूर्वक पहला प्रोग्राम बनाना और उसे run करना बहुत ही सुखद अनुभव रहता है | Python एक चर्चित और उपयोगी language है जिसका उपयोग पूरे world में किया जाता है | Python का syntax structure बहुत ही सरल होता है जिसके कारण यह language लगभग सभी शुरूआती प्रोग्रामर्स की पहली choice बन गयी है |
Python लैंग्वेज को अच्छी तरह से सीखने का तरीका बहुत ही सरल और तेज़ है | सबसे पहले तो आप उसके थ्योरी पार्ट को पढ़िए, इसके लिए आप किसी भी documentations, tutorial, और वीडियो tutorial की मदद ले सकते है | और इसके बाद आप कुछ छोटे छोटे कोड लिखने की कोशिश करिये, और इसका निरंतर अभ्यास कीजिये | coding के द्वारा concept clear कर लेने के बाद आप किसी भी छोटे प्रोजेक्ट को बिल्ड करिये जिससे आप real world प्रोग्रामिंग के बारे में और अच्छी तरह से समझ विकसित कर पाएं | पर सबसे महत्वपूर्ण बात है अभ्यास, आप जितना ज्यादा coding का अभ्यास करेंगे उतनी ही जल्दी आप एक अच्छे प्रोग्रामर बन जायेंगे | क्योकि हर बड़े और अच्छे प्रोग्रामर की शुरुआत भी “Hello World” program से ही होती है |
इस ब्लॉग को लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें इस पते support@a5theory.comपर ईमेल लिख सकते है|
आशा करता हूँ, कि आपने इस पोस्ट(First Python Program Explained In Hindi) को खूब एन्जॉय किया होगा|
आप स्वतंत्रता पूर्वक अपना बहुमूल्य फीडबैक और कमेंट यहाँ पर दे सकते है|
आपका समय शुभ हो|
