Introduction
हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट(Python Variables Explained In Hindi) में मै आपको पाइथन variables के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ|
पाइथन programming की यात्रा को शुरू करते ही जो सबसे पहली चीज़ से आपका सामना होगा वो है variables|
वैसे तो variables प्रत्येक टेक्निकल भाषा का एक fundamental और important पार्ट होता है | variable का मुख्य काम डाटा को स्टोर करने का होता है |

और जब भी प्रोग्राम में जरुरत होती है तो फिर हम variable में स्टोर डाटा को अपने जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है |
Beginners को पाइथन variables को बहुत अच्छे से समझना जरुरी है क्योकि लगभग सभी पाइथन programs में इसका उपयोग होने वाला है |
इसलिए यहाँ पर हम आपको बहुत ही सरल भाषा व तरीको से पाइथन variables के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है और वो भी examples के साथ |
और साथ ही साथ हम आपको कुछ ऐसे common mistakes के बारे में जानकारी देंगे जिन्हे हमें प्रोग्रामिंग करते समय करने से बचना है |
Python में variables क्या होते हैं? / Python Variables Explained In Hindi
किसी भी प्रोग्राम के अंदर variables जो है वो blocks, chunks, or containers की तरह होते है जिनके अंदर डाटा को store करने की ability होती है |
Programmers, informations को इन variables के अंदर store करते है और फिर प्रोग्राम में जरुरत पड़ने पर उसे उपयोग करते है |
और अगर जरुरत पड़ती है तो इन variables के डाटा को modify और display भी कर सकते है |
For example:
name = "John"In this example:
nameis the variable"John"is the value stored inside the variable
आप variable को एक labeled box की तरह समझ सकते है जिसके अंदर information स्टोर है |
Why Variables Are Important / Variables महत्वपूर्ण क्यों है ?
किसी भी प्रोग्राम को dynamic और flexible बनाने के लिए हमें variables की जरुरत होती है |
variable में हम डाटा स्टोर कर सकते है और प्रोग्राम में जरुरत पड़ने पर उसे कही पर भी use कर सकते है |
मान लीजिये अगर हम program में variables का उपयोग न करें तो फिर हमें हर बार एक ही डाटा program में कई बार लिखना पड़ सकता है और यह बिलकुल भी अच्छी प्रोग्रामिंग प्रैक्टिस नहीं है |
Benefits of Using Variables / Variables उपयोग के कुछ फायदे
- Makes code easier to read
- Helps store and manage data
- Reduces repetition in programs
- Makes programs more interactive
variables के उपयोग के बिना किसी भी complex प्रोग्राम को लिखना बहुत ही कठिन है | लगभग न के बराबर |
How to Create Variables in Python / Python में variables कैसे क्रिएट करते है ?
Python के अंदर variable को declare करना बड़ा ही आसान है | इसमें आपको डाटा टाइप भी अलग से specify नहीं करना पड़ता है |
Basic Syntax
variable_name = valueExamples
age = 25
city = "New York"
price = 99.99Python अपने आप variable में स्टोर की गयी वैल्यू का type समझ लेता है |
Types of Variables in Python
1. String Variables
Strings text वैल्यू को स्टोर करता है |
Example:
language = "Python"2. Integer Variables
Integers whole नंबर स्टोर करता है |
Example:
year = 20263. Float Variables
Floats decimal नंबर स्टोर करता है|
Example:
temperature = 36.54. Boolean Variables
Booleans केवल दो values store करता है:
- True
- False
Example:
is_logged_in = TrueRules for Naming Variables
variable naming के लिए python के कुछ simple रूल्स है |
Valid Variable Names
user_name = "Alex"
studentAge = 20Invalid Variable Names
2name = "John"
user-name = "Alex"Important Rules
- variable name किसी number से start नहीं हो सकते है
- space नहीं रख सकते है
- special characters जैसे कि – नहीं रख सकते है
- meaningful name रखने की कोशिश करिये अगर possible है तो
How to Print Variables / Variables कैसे प्रिंट करते है ?
The print() The function variables को screen पर display करने का काम करता है |
Example:
name = "John"
print(name)Output:
Johnआप multiple variables को भी प्रिंट कर सकते है:
name = "John"
age = 25
print(name, age)Changing Variable Values
प्रोग्राम execution के दौरान variables कभी भी update किये जा सकते है |
Example:
score = 10
score = 20
print(score)Output:
20पुरानी value नयी वैल्यू से replace हो जाती है |
Multiple Variable Assignment
Python के अंदर आप एक ही लाइन कई सारे variables को values assign कर सकते है |
Example:
x, y, z = 1, 2, 3यह code को छोटा और साफ़-सुथरा बनता है|
Common Mistakes Beginners Make / कुछ आम गलतियां जो beginners से होती है
1. Using Quotes Incorrectly
Incorrect:
name = JohnCorrect:
name = "John"Text values quotation marks के अंदर ही होना चाहिए |
2. Confusing Variable Names
ऐसे नाम मत रहिये जो कुछ भी clearity न दें जैसे कि:
a = 100इसके वजाये कोई मीनिंगफुल नाम रखिये जैसे कि:
student_marks = 100readable code को maintain करना ज्यादा आसान होता है |
3. Using Reserved Keywords
Python keywords को हम variable के नाम के तौर पर उपयोग नहीं कर सकते है |
Incorrect:
class = "Python"Best Practices for Using Variables / Variables को उपयोग करने के कुछ अच्छे तरीके
Use Descriptive Names
अच्छे variable name code की readability को बढ़ाते है |
Keep Naming Consistent
एक naming style का चयन करिये और फिर पूरे project में उसे ही follow करिये |
Avoid Very Long Names
Variable का नाम बहुत ही साफ़ होना चाहिए, और इसे बेवजह लम्बा न रखे |
Real-Life Example of Variables
मान लीजिये आप एक simple student information program को create करते है |
Example:
student_name = "Alex"
student_age = 18
student_marks = 85
print(student_name)
print(student_age)
print(student_marks)यह दर्शाता है कि variables informations को effective तरीके से organize करने में कैसे मदद करते है |
What to Learn Next / इसके आगे क्या सीखना चाहिए
Variables पर अच्छी समझ बनाने के बाद beginners आगे निम्नलिखित topics पर move कर सकता है:
- Data types
- User input
- Conditional statements
- Loops
- Functions
यह सारे concepts Python प्रोग्रामिंग का एक मजबूत foundation निर्मित करते है |
Conclusion
तो दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट(Python Variables Explained In Hindi) में हमने Python variables को examples के साथ देखा और सीखा | varibales Python प्रोग्रामिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और initializer blocks है| variables की मदद से आप आसानी से डाटा को स्टोर, मैनेज, और manipulate कर सकते है | इससे आपका प्रोग्राम ज्यादा interactive और flexible बनता है |
अगर कोई भी बिगिनर वाक़ई में Python लैंग्वेज पर कमांड करना चाहता है तो फिर उसे variables concepts को बहुत ही अच्छे तरीके से समझना होगा| अगर आपने variables को अच्छे से उपयोग करना सीख लिया तो फिर आपको coding करने में बहुत ही आसानी हो जाएगी | इसलिए आपको variables के साथ रोज़ programming प्रैक्टिस करनी है और एक तरह से उसके साथ खेलना सीखना है | इसके लिए पहले छोटे छोटे programs में variables को उपयोग करके देखिये, एक्सपेरिमेंट करिये , उनकी वैल्यूज में modifications करिये| इस तरह बहुत ही जल्दी आप variables के उपयोग पर command कर लेंगे और आपकी प्रोग्रामिंग समझ भी विकसित होगी|
अगर एक बार आप variables के उपयोग को लेकर confident हो जाते है तो फिर advanced लेवल की प्रोग्रामिंग आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगी |
इस ब्लॉग को लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो आप हमें इस पते support@a5theory.comपर ईमेल लिख सकते है|
आशा करता हूँ, कि आपने इस पोस्ट() को खूब एन्जॉय किया होगा|
आप स्वतंत्रता पूर्वक अपना बहुमूल्य फीडबैक और कमेंट यहाँ पर दे सकते है|
आपका समय शुभ हो|
